घर पर बहुत ही स्वादिष्ट सोयाबीन की सब्जी बनाने की विधि।

आज हम सीखेंगे सोयाबीन की सब्जी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सखते हैं सोयाबीन की सब्जी बनाने की रेसिपी

सोयाबीन की सब्जी बनाने की सामग्री

  • 2-कटोरी सोयाबीन बडि(उबले हुए पानी मे भेगोया हुआ)
  • 2-टमाटर(प्यूरी
  • 1/2-टेबल स्पून ज़ीरा
  • 2-प्याज़(कटा हुआ)
  • 1/4-कप गाढ़ा दही(फेटा हुआ)
  • 1-टेबल स्पून साबुत धनिया(भून करके पिसा हुआ)
  • 1/2-टी स्पून काली मिर्च पाउडर(भून करके पिसा हुआ)
  • 2-लौंग(भून करके पिसा हुआ)
  • 1/3-टी स्पून कसूरी मेथी(भून करके पिसा हुआ)
  • 1/2-टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2-टेबल स्पून लाल मिर्च
  • 1-टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • अवस्यकतानुसार- तेल

सोयाबीन की सब्जी बनाने की विधि

  • सोयाबीन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप भीगे हुए सोयाबीन को 10 मिनट बाद उबले हुए पानी में से निकाल कर के उसे निचोड़ करके उसमें का अतिरिक्त पानी निकाल ले ।
  • अब आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें पिसा हुआ टमाटर का प्यूरी और पिसा हुआ साबुत धनिया काली मिर्च कसूरी मेथी लॉन्ग डाल करके इन सभी चीजों को अच्छे से भून लें ।
  • फिर आप इसमें हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर स्वादानुसार नमक डाल करके इसे मिलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि इसमें कर तेल अलग ना हो जाए फिर आप इसमें फेटा हुआ दही दाल करके 3 से 4 मिनट तक भूनें ।
  • अब आप इसमें प्याज डाल करके 5 मिनट तक भूनें फिर आप इसमें निचोड़ा हुआ सोयाबीन बड़ी डालें और साथ में अपने ग्रेवी के अनुसार इस में पानी डाल करके इसे 5 मिनट तक उबलने दें और फिर आप गैस बंद कर दें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट सोयाबीन की सब्जी।