घर पर बच्चों के लिए वाटरमेलन पोपसिकल बनाए आसानी से।

आज हम सीखेंगे वाटरमेलन पाॅप्सिकल बनाने की रेसिपी जो सबसे ज्यादा बच्चों को पसंद होती है और खाने में भी अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं वाटरमेलन पाॅप्सिकल बनाने की रेसिपी

वाटरमेलन पाॅप्सिकल बनाने की सामग्री

  • 2-कप तरबूज का लाल हिस्सा
  • 1/2-कप नींबू का रस
  • स्वादानुसार-चीनी

वाटरमेलन पाॅप्सिकल बनाने की विधि

  • वाटरमेलन पाॅप्सिकल बनाने के लिए सबसे पहले आप कटे हुए तरबूज में से उसके बीच निकाल कर के उसे मिक्सर जार में स्वाद अनुसार चीनी और नींबू का रस डालकर के उसे पिस ले ।
  • अब आप पिसे हुए मिश्रण को पाॅप्सिकल मोल्ड में डालें और फिर आप इसे 9 से 10 घंटे तक फ्रिज में रख दे
  • अब आप तय समय के बाद पाॅप्सिकल मोल्ड को बाहर निकाले और उसके ऊपर थोड़ा सा सादा पानी डालकर के मोल्ड से बाहर निकाले और फिर आप इसपे नमक स्प्रिंकल करके सर्व करें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका ठंडा ठंडा एवं स्वादिष्ट वाटरमेलन पाॅप्सिकल ।