घर पर टेस्टी मसाला चना बनाने की विधि।
आज हम सीखेंगे मसाला चना बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर नहीं किए हुए आज हम सीखते हैं मसाला चना बनाने की रेसिपी
मसाला चना बनाने की सामग्री
- 2-कप लाल चना(उबला हुआ)
- 3-प्याज(कटा हुआ)
- 2-टेबल स्पून हरा प्याज़(कटा हुआ)
- 2-टमाटर(कटा हुआ)
- 3-हरा मिर्च(कटा हुआ)
- चुटकी भर हींग
- 2-टी स्पून पचफोरन
- 1-टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2-टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/2-टी स्पून जीरा पाउडर
- 2-टी स्पून अमचूर पाउडर
- 1-टी स्पून देगी मिर्च पाउडर
- 1-टी स्पून छोले मसाले पाउडर
- 1-टी स्पून गरम मसाला पाउडर
- 1-टेबल स्पून खड़े मसाले
- 2-टेबल स्पून अदरक लहसुन(कदूकस किया हुआ)
- अवस्यकतानुसार-तेल
- स्वादानुसार-नमक
मसाला चना बनाने की विधि
- मसाला चना बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक पैन में तेल गर्म करेंगे फिर आप उसमें पचफोरन और कुछ खड़े मसाले डालकर के चटकने देंगे ।
- अब आप उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक लहसुन डालकर के इसे 3 से 4 मिनट तक भुने, अब आप इसमें कटा हुआ प्याज और टमाटर और हरा मिर्च डाल करके इसे नरम होने तक पकाएं ।
- अब आप इसमें हींग हल्दी पाउडर डाल करके इसे ढक दें और ढक करके इसे 5 मिनट तक पका लें अब आप इसमें आमचूर पाउडर जीरा पाउडर काली मिर्च पाउडर छोले मसाला पाउडर गरम मसाला पाउडर देगी मिर्च पाउडर डाल करके इन सभी चीजों को थोड़ा सा पानी डाल कर के अच्छे से मिलाते हुए इसे पका ले ।
- फिर जब मसाला अच्छे से भूल जाए तब आप इसमें उबले हुए लाल चने को डाले साथ में नमक डालकर के इसे अच्छे से मिलाते हुए थोड़ी देर तक पका लें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट मसाला चना।

