घर पर टेस्टी नमकीन पूरन पोली बनाने का तरीका

आज हम सीखेंगे नमकीन पूरन पोली बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते नमकीन पूरन पोली बनाने की रेसिपी

नमकीन पूरन पोली बनाने की सामग्री

  • 1-कप गेंहूं का आटा
  • 1-कप मैदा
  • 1/2-कप चना दाल(उबला हुआ)
  • 3-हरा मिर्च(कटा हुआ)
  • 1-टी सपून अदरक(कदूकस किया हुआ)
  • 1/4-टी सपून अजवाइन
  • 1-टी सपून धनिया पाउडर
  • 1-टी सपून जीरा पाउडर
  • 1/2-टी सपून लाल मिर्च पाउड
  • 1/4-टी सपून गरम मसाला
  • 1/2-टी सपून अमचूर पाउडर
  • 1-टी सपून हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल / घी

नमकीन पूरन पोली बनाने की विधि

  • नमकीन पुरन पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मैदा गेहूं का आटा घी स्वाद अनुसार नमक इन सभी को डाल कर के अच्छे से मिला ले और आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए इसका नरम आटा गूथ करके तैयार कर ले और फिर आप इसके ऊपर थोड़ा तेल लगाकर के इसके 30 मिनट तक ढक करके रख दे ।
  • आप आप मिक्सर जार में उबला हुआ चना दाल अदरक हरा मिर्च डालकर के इन सभी को अच्छे से मिलाते हुए उसको महीन पीसकर के तैयार कर लेंगे ।
  • अब आप गैस पर एक पैन में घी या तेल डालकर की गर्म करेंगे और फिर आप उसमें थोड़ा सा क्रश किया हुआ अजवाइन धनिया पाउडर जिरा पाउडर हल्दी पाउडर डालकर के इन सभी को अच्छे से मिलाते हुए पकाएंगे ।
  • अब आप इसमें पीसा हुआ दाल वाले मिश्रण को डालकर के 2 मिनट तक पकाएंगे फिर आप इसमें आमचूर पाउडर गरम मसाला लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक डाल करके इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए इसे 5 मिनट तक भुनेंगे और एक प्लेट में निकाल करके इसे ठंडा हो जाने देंगे ।
  • अब आप अपने समय के बाद हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर के आटे को दोबारा से मसल देंगे और आप अपने आवश्यकतानुसार लोई बनाएंगे और बनाए हुए दाल वाले मिश्रण को इसमें भर करके इसे तेरा जैसा बना करके सुखा आता इसमें लपेट करके इसे गोलाई में बेल लेंगे ध्यान रहे इसे ज्यादा जोर से नहीं देना है नहीं तो इसमें का भरा हुआ दाल वाला मिश्रण बाहर आ जाएगा ।
  • अब आप इसे धीरे-धीरे अपनी उंगलियों से दबाते हुए इसे थोड़ा और बड़ा करते हुए दबाएंगे ऐसा करने से अंदर भरा हुआ मिश्रण चारों ओर फैल जाता है और खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनता है।
  • अब आप गैस पर एक तवा पर थोड़ा सा घी लगाते हुए चारों तरफ उसे फैलाएंगे और उसे गर्म करेंगे और फिर आप बेली हुई पूरन पूरी को उस पर डालकर के उलट-पुलट कर के सुनहरा होने तक सेक लेंगे,अब आप बाकी के भी सारे नमकीन पूरन पोली को आप इसी प्रकार बना करके तैयार कर ले ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट नमकीन पूरन पोली अब आप इसे सब्जि या आचार के साथ सर्व करें।