घर पर टेस्टी एप्पल जलेबी बनाने का तरीका।
आज हम सीखेंगे एप्पल जलेबी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बढ़ाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं एप्पल का जलेबी बनाने की रेसिपी
एप्पल जलेबी बनाने की सामग्री
- 2-सेव
- 1/2-कप मैदा
- 3-4-केसर के धागे
- 1/2-चम्मच नींबू का रस
- 1/2-कप अरारोट
- अवस्यकतानुसार- घी
- स्वादानुसार-चीनी
- अवस्यकतानुसार-पानी
- 1/2-कप मैदा
एप्पल जलेबी बनाने की विधि
- एप्पल जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आप सेव को गोल-गोल रिंग के शेप में काट लेंगे और उसके बीच वाले भाग को निकाल कर के अलग रख देंगे क्योंकि उसमें बीज होता है तो उस भाग को आप अलग रखेंगे ।
- अब आप एक कटोरे में पानी नींबू का रस डालेंगे और उसमें कटे हुए सेव केरिंग्स को डूबा कर के रख देंगे ऐसा करने से आपका सेव ज्यादा देर तक रह पाएगा और ज्यादा जल्दी काला भी नहीं होगा।
- अब आप गैस पर एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें चीनी डालकर के उसकी तार जैसे चासनी बना ले और फिर आप इसमें केसर के धागे डाल करके मिला दे और गैस बंद कर दे ।
- अब आप गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें आरारोट और मैदा आवश्यकतानुसार पानी डाल करके उसका गाढ़ा घोल बना करके तैयार कर लें अब आप उसमें कटे हुए सेव को डाल कर के उसे अच्छे से लपेटे और फिर आप गैस बंद कर दें ।
- फिर आप दोबारा से गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें और सेव को आरारोट और मैदे वाले घोल से लपेट कर के उसे घी में फ्राई कर लें बाकी के भी सारे जलेबी आप इसी प्रकार बना करके तैयार कर लें और अब आप इसे बनी हुई चाशनी में डाल कर के 2 मिनट तक रहने दे और फिर आप इसे प्लेट में निकाल कर के सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट एप्पल का जलेबी।

