खट्टी मीठी सोंठ की चटनी बनाने की विधि।

आज हम सीखेंगे सोंठ की चटनी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते है सोंठ की चटनी बनाने की रेसिपी:-

सोंठ की चटनी बनाने की सामग्री

  • 1/2-कप इमली का पेस्ट
  • 1-कप पानी
  • चुटकी भर हींग
  • 1/2-टेबल स्पून ज़ीरा
  • 8-टेबल स्पून गुड़
  • 1/2-टेबल स्पून सौंठ पाउडर
  • 1/4-टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार-कला नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल

सोंठ की चटनी बनाने की विधि

  • सोंठ की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर धीमी आंच पर चटकने दें ।
  • फिर आप इसमें सोंठ पाउडर हींग लाल मिर्च पाउडर डालकर के इसे अच्छे से मिला लें ।
  • अब आप इसमें इमली का पेस्ट डालकर के 3 से 4 मिनट तक पकने दें फिर आप इसमें गुड़ और नमक डालकर के इसे अच्छे से मिलाते हुए 10 मिनट तक पकने दें।
  • जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब आप गैस बंद कर दे और फिर आप इसे फ्रिज में रख कर के ठंडा हो जाने दे और फिर आप चाहे तो इससे किसी भी स्नेक्स के साथ सर्व करें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका स्वादिष्ट खट्टी मीठी सोंठ की चटनी।