करीब से महसूस करें भारत की इन लोकेशंस की प्राकृतिक सुंदरता, जिसके विदेशी भी है दीवाने

Beautiful Places of India: भारत में ऐसे कई राज्य हैं जहाँ की नेचुरल ब्यूटी पूरी दुनिया में मशहूर है। जिसकी वजह से यहां बड़ी संख्या में देसी विदेशी पर्यटक हर साल छुट्टियां बिताने पहुंचते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो यहां आपको ऐसे कई हिल स्टेशन और टूरिस्ट प्लेस मिल जाएंगे जहां आपको नेचर्स की खूबसूरती के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ ऐसे चुनिंदा पर्यटक स्थलों के बारे में बता रहे हैं जहां की सुंदरता शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। शांति और एकांत में बसे यह टूरिस्ट प्लेस प्रकृति प्रेमी यात्रियों के लिए स्वर्ग सा  एहसास देते हैं।

शांत और खूबसूरत नजारों के बीच आप भी अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ इन लोकेशंस पर अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए अब ऐसे ही मनमोहक टूरिस्ट प्लेस के बारे में जान लेते हैं जहां प्रकृति की गोद में बैठकर इसकी खूबसूरती में  खो  सकते हैं

कुमारकोम (केरल)

केरल में कई उत्कृष्ट स्थान हैं, जहां कोई भी जहां कोई भी घुमकड़े का शौकीन यात्री अपनी छुट्टियां खूबसूरत नजारों के बीच बिता सकता है। इन्हीं खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है केरल का कुमारकोम , जहां की सुंदरता और सादगी आपके शहर की भीड़भाड़ और शोर शराबी से दूर एक शांत वातावरण में ताजगी और आनंद से भर देती है।

Image Credit: theluxevoyager-com

इस खूबसूरत पर्यटक स्थल पर आप आप स्टे  करने के लिए हाउसबोट कभी प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा बैक वाटर के माध्यम से यात्रा करना आपको एक अलग ही दुनिया में पहुंचा देता है। इसके अलावा केरल की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आप यहां पर स्थानीय व्यंजनों , पारंपरिक मसाज, कुमारकोम क्राफ्ट म्यूज़ियम,कुमारकोम बर्ड सैंक्चुरी ऑबसर्वेट्री टावर को भी एंजॉय करते हैं।

 

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल में घूमने की जगहों में से शिमला और मनाली बेहद ही  खूबसूरत हैं। आपको बता दें ये स्थान साल भर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, जिससे एकांत और शांतिप्रिय पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Image Credit: planmypackage.com

लेकिन हिमाचल प्रदेश का किन्नौर शहर भीड़भाड़ से दूर शांति में बसा हुआ एक प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण पर्यटक स्थल है।  सर्दी के मौसम में आप यहां बर्फबारी भी देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, किन्नौर से आप हिंदुस्तान और तिब्बत के खूबसूरत बर्फ से ढके हुए पहाड़ों का एक अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।  यहां मंत्रमुग्ध कर देने वाली स्पीति घाटी आप की यात्रा भी कर सकते हैं जहां आपको एक अलग ही दुनिया में होने का एहसास होता है।

पहलगाम (कश्मीर)

नेचर लवर यात्रियों के लिए एक और जगह जिसे आप सुकून भरे डेस्टिनेशन वाली लिस्ट में शामिल कर सकते हैं, वो है पहलगाम। ये जगह भी ऐसी है कि यहां पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप विदेश की किसी जगह में घूम रहे हैं। कश्मीर के स्वर्ग के नाम से मशहूर पहलगाम में  आपको सूंदर नज़ारों के साथ साथ कई एडवेंचरस एक्टिविटीज का मौका मिलता है।

Image Credit: Holidify.com

यहां की प्राकृतिक सुंदरता बर्फ से ढके पहाड़ और कल-कल बहती नदियां मानो पेंटर द्वारा बनाई पेंटिंग लगती हैं। सर्दियों में तो यहां का नजारा ही अलग होता है। यहां के हरे भरे मैदान ट्रैकिंग के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इसके अलावा कैंपेनिंग ,हाइकिंग के लिए भी यह एक आदर्श जगह है।

खूबसूरत बर्फ से ढकी हुई घाटियों के बीच देवदार के पेड़ यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी यह एक फेवरेट लोकेशन है जहां कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग की गई है।

 

तो अगर आप भी किसी ऑफबीट जगह की तलाश में है जहां आप प्रकृति की गोद में शांति से अपनी छुट्टियां एंजॉय करना चाहते हैं। तो इन खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से किसी का भी चुनाव करके अपनी वेकेशन को और भी यादगार बना सकते हैं।