उड़द दाल की पकौड़ी बनाने की विधि

आज हम सीखेंगे उड़द दाल की पकौड़ी बनाने की रेसिपी जैसा कि हम सब जानते हैं कि होली का त्यौहार आ रहा है तो हम होली के दिन अलग-अलग तरह के पकोड़े बनाना पसंद करते हैं और उनमें से एक है उड़द दाल का पकौड़ी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देना कि हुए चले आज उनसे हैं उड़द दाल की पकौड़ी बनाने की रेसिपी:-

उड़द दाल की पकोड़ी बनाने की सामग्री:-
1-कप उरद दाल(6 घंटा भीगा हुआ)
1-चम्मच जीरा
चुटकी भर हींग
2-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
1-इंच अदरक का टुकड़ा
1-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2-टी स्पून चार्ट मसाला
1/3-टी स्पून जीरा पाउडर
1/2-टी स्पून धनिया पाउडर
1/4-टी स्पून हल्दी पाउडर
स्वादानुसार -नमक
अवस्यकतानुसार -धनिया पत्ता
अवस्यकतानुसार -तेल

उड़द दाल की पकौड़ी बनाने की विधि:-
उड़द दाल की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप भीगे हुए दाल को पानी से निकालकर के मिक्सर जार में हरी मिर्च अदरक हींग इन सभी को मिला करके बारीक पीसकर के तैयार कर लें और फिर आप इसे एक कटोरे में निकाल ले।

अब आप इसमें नमक लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर जीरा पाउडर हल्दी पाउडर चाट मसाला और थोड़ा सा आरारोट धनिया पत्ता और थोड़ा सा साबुत जीरा मिला करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिला करके तैयार कर ले ।

अब आप गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें ध्यान रहे तेल एकदम अच्छे से गर्म हो जाना चाहिए और आप उसमें बने हुए बैटर के छोटे छोटे गोल गोल जैसा बॉल बना करके उसे डीप फ्राई कर ले बाकी के भी सारे बैटर का आप इसी प्रकार से बना करके पकोड़ी तैयार कर ले ।

तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट उड़द दाल की पकौड़ी अब आप इसे सौस या हरी चटनी के साथ परोसें ।