इस नए तरीके से करंजी बनाएंगे तो सभी को पसंद आएगी
आज हम सीखेंगे चॉकलेट फ्लेवर टॉफी करंजी बनाने की रेसिपी खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न कि हुए आज हम सीखते हैं बच्चों का मन पसंदीदा चॉकलेट फ्लेवर टॉफी करंजी बनाने की रेसिपी:-
चॉकलेट फ्लेवर टॉफ़ी करंजी बनाने की सामग्री:-
1-पैकेट बोर्बन बिस्कुट(पिसा हुआ)
1-कप मैदा
1-टेबल स्पून घी
2-टेबल स्पून डेसिकेटेड कोकोनट
1/4-कप ड्राई फ्रूट्स
2-टेबल स्पून चीनी पाउडर
स्वादानुसार -नमक(थोड़ा सा)
अवस्यकतानुसार -पानी
अवस्यकतानुसार-तेल
अवस्यकतानुसार- चॉकलेट सिरप
चॉकलेट फ्लेवर टॉफी करंजी बनाने की विधि:-
चॉकलेट फ्लेवर टॉफी करंजी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में मैदा नमक और घी इन सभी को अच्छे से मिला लें फिर आप इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटे को गूथ लें ।
अब आप इसका स्टाफिंग तैयार कर ले इसका स्टाफिंग बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में पीसा हुआ बर्बन बिस्किट पिसी हुई चीनी ड्राइफ्रूट्स और डिसकेटेड कोकोनट डाल कर के अच्छे से मिक्स कर लें अब आप इसमें चॉकलेट सिरप डाल करके इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप आटे की लोई तोड़ करके इसे पतला बेल लें और इससे पतली पतली पत्ती के आकार में इसे काट लें फिर आप इसके अंदर बनाए हुए स्टाफिंग को भर करके चॉकलेट की या टॉफी के आकार में फोल्ड कर दें अगर आप चाहे तो इस पर फोक चम्मच से डिजाइन भी बना सकते हैं ।
अब आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें एक एक करके टॉफ़ी करंजी डालकर के मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक या क्रिस्पी होने तक तल लें बाकी के भी सारे टॉफी करंजी इसी प्रकार से बना करके इसे तल ले ।
तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट चॉकलेट फ्लेवर टॉफी करंजी।

