शाम के नास्ते में फूल मठरी सभी को पसंद आएगी।
आज हम सीखेंगे फूल मठरी बनाने की रेसिपी जैसे की हम सब जानते हैं मैं मठरी कई तरह से होती है तो आज हम सीखेंगे फूल मठरी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न करते हुए आज हम सीखते हैं फूल मठरी बनाने की रेसिपी:-
फूल मठरी बनाने की सामग्री
4-कप मैदा
1/4-टी स्पून हल्दी
1/2-टी स्पून अजवाइन
स्वादानुसार -नमक
अवस्यकतानुसार-कलोंजी(मिक्स मसाला)
अवस्यकतानुसार -तेल
फुल मठरी बनाने की विधि
फुल मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में मैदा नमक अजवाइन और तेल डाल करके इसे हाथों से मिलाते हुए इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल करके इसका कड़ा आटा गूथ करके तयार करने अगर आप चाहें तो इसमें हल्दी भी डाल कर के कलर आने के लिए इससे गूथ सकते हैं ।
अब आप गुथे हुए आटे में से छोटी-छोटी लोईया तोड़कर के रोटी के आकार में बेल लें और फिर इसे छोटी-छोटी पूड़ी के आकार में कटोरि या गिलास की मदद से काट ले और फिर आप इस पूरी को फूल के आकार में काट दें और फूल के पंखुड़ियों को चिपका कर फूल जैसा आकार देवे।फिर आप इस पर पानी की मदद से कलौंजी को चिपका दें बाकी के भी सारे फूल इसी तरह बना करके तैयार कर ले।
अब आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और बनी हुई फूल मटरी को गर्म तेल में डालकर के मध्यम आंच पर तल ले और फिर आप इसे ठंडा कर लें अब आप चाहे तो इस आप इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भर कर के रख सकते हैं।
तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट फूल मटरी ।
अब आप इसे चाय के साथ सर्व करें।

