रेस्टोरेंट स्टाइल तवा पनीर बनाने की विधि।
आज सीखेंगे तवा पनीर बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं तवा पनीर बनाने की रेसिपी
तवा पनीर बनाने की सामग्री
- 3-कप पनीर(टुकड़ो में कटा हुआ)
- 2-प्याज(बारीक कटा हुआ)
- 1-शिमला मिर्च(बारीक कटा हुआ)10-लहसुन(बारीक कटा हुआ)
- 5-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
- 2-टेबल स्पून टोमेटो सौस
- 1-टेबल स्पून चिल्ली सौस
- 1/2-टेबल स्पून सोया सौस
- 1-टेबल स्पून कोर्नफलोर
- 1-छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-तेल
तवा पनीर बनाने की विधि
- तवा पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक नॉन स्टिक तवा में तेल गर्म करें फिर आप उस पर लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भून लें ।
- फिर आप इसमें प्याज हरा मिर्च शिमला मिर्च टोमेटो सॉस चिली सॉस सोया सॉस डाल करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए पका लें।
- अब आप एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी मिला ले और पक रहे मसाले में इसे डाल कर के अच्छे से मिलाते हुए उबालने तक पका लें ।
- अब आप इसमे कटे हुए पनीर को भून रहे मसाले में डालें और फिर आप इसमें स्वाद अनुसार नमक काली मिर्च पाउडर डालकर के इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए पका लें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट तवा पनीर अब आप इसे रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें ।

