बिहार में रोजगार के लिए उद्योग मंत्री ने की नई फैक्ट्री की घोषणा, जाने डिटेल

आपको बता दूं कि बीते दिनों में देश दुनिया में बीती परेशानियां की वजह से पहले की अपेक्षा रोजगार की आपूर्ति और बढ़ गई है और जहां तक बात की जाए हमारे बिहार की तो यहां की बेरोजगारी रेट हमेशा से शीर्ष पर रही है पर इसी बीच हमारे बिहारी के मंत्रालय ने इस पर समीक्षा करके राज्य की उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के द्वारा एक मेगा टैक्सटाइल पार्क की घोषणा की है जिससे नाकि बिहार की रोजगार रेट में कमी आएगी बल्कि बीते दिनों में बिहार में बढ़ रहे बेरोजगारी को पूर्ति की जाएगी चलिए प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की लक्ष्य एवं विशेष मेगा टैक्सटाइल पार्क के बारे में जाना जाए।

आपको बता दूं कि बिहार के बांका या फिर भागलपुर जिले में मेगा टैक्सटाइल पार्क की स्थापना की जानी थी लेकिन इस स्थापना के लिए भागलपुर शहर में जमीन को लेकर काफी दिक्कतें आ रही है कभी सही लोकेशन नहीं मिल पाती तो कहीं जमीन नहीं मिल पा रही तो वहीं दूसरी ओर कुछ कुछ विशेष सटीक जमीन की कीमत अत्यधिक है तो वही बांका जिले के कटोरिया एवं रजौन में जमीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है फिलहाल इन सारी चीजों को देखते हुए हाल ही में भागलपुर के रेशम भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने यह जानकारी दी कि भागलपुर में भूमि की उपलब्धि नहीं होने के कारण मेगा टैक्सटाइल पार्क को बेतिया में शिफ्ट किया जाएगा।

इसके साथ ही मंत्री शाहनवाज ने यह जानकारी भी दी थी कि बिहार में और भी जगह पर टैक्सटाइल पार्क खोला जाना है जिसके लिए लगभग 19 एकड़ भूमि की आवश्यकता है यदि आने वाले दिनों में भागलपुर में और भी भूमि की उपलब्धि हो पाएगी तो वहां और भी सारे मेघा टैक्सटाइल पार्क खोले जाएंगे साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि आयुर्वेद कॉलेज के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं और दूसरी ओर देखा जाए तो स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की दक्षिणी क्षेत्र में कोई गतिविधि नहीं देखी गई है तो अब उन क्षेत्रों को भी देखना आवश्य है।

वर्तमान में बिहार वासियों के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 450 से अधिक लाभार्थियों को 10 लाख की अनुदान राशि की मंजूरी दी जा चुकी है इन सभी के दौरान मंत्री जी ने यह भी कहा कि बेहतर उद्यम शुरू करने के लिए पर्याप्त मात्रा में राशि उपलब्ध है एवं सरकार पूरी तरह से मदद करेंगे उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली 10 लाख की राशि मे से 5 लाख की राशि अनुदान के रूप में दे दिए जाएंगे इससे सैकड़ों छोटे-छोटे स्टार्टअप की शुरुआत की संभावना है जो कुछ ही समय में यह छोटे-छोटे स्टार्टअप बड़े-बड़े उद्योग का रूप ले लेगी।