बिहार के इस जिले में सोलर बिजली उत्पादित कर प्रॉफिट कमा रहे हैं लोग, जाने

बिहार के एक जिले में 250 सरकारी भवनों एवं 132 निजी मकानों की छतों पर सौर ऊर्जा के प्लांट लगाई गई है जिससे हर दिन लगभग 2176 यूनिट बिजली तैयार की जाती है और प्रतिमाह करीब करीब 3.91 लाख की बिजली तैयार की जा रही है साथ ही जिले के कुछ 120 लोग तो ऐसे हैं जो सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली का उपयोग कर फिर बची बिजली करीब 2 लाख रुपया से भी अधिक की बिजली हर महीने विभिन्न कंपनियों एवं सरकारी विभागों को बेच रही है एवं उनसे लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

यह बिहार के नालंदा जिले की जी हां जहां इस भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई में बाधित होती है वही नालंदा जिला के लोग सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर इसे अपनी कमाई की जरिया बना रही है जरूरत की बिजली उपयोग करने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर नालंदा मैं कई लोग तो हर रोज लगभग हजारों रुपया कमा रहे हैं।

आपको बता दूं कि यह सौर ऊर्जा प्लांट जल जीवन हरियाली, अक्षय ऊर्जा व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस जिले में लगाई गई है इस सौर ऊर्जा प्लांट पर लगभग 22.59 करोड़ रुपए खर्च की गई है जबकि इस प्लांट में 20 से 25 वर्ष तक बिजली उत्पादन होने की संभावना है जिसकी देख-रेख की जिम्मेदारी ब्रेडा को 5 वर्ष तक दिया गया है।

जिला मुख्यालय समेत जिला के सभी प्रखंड कार्यालयों, अनुमंडलय कार्यालयों,एवं अस्पतालों के साथ-साथ स्कूल के भवनों को भी उनके छत की आकार को देखते हुए सौर ऊर्जा प्लांट के लिए चिन्हित किया गया एवं उन पर यह प्लांट लगाए गए फिलहाल जिले मे 250 सौर ऊर्जा प्लांट एक्टिव है जिसके बाद अब और प्लांट इस माह में एक्टिव करने की बात की जा रही है।

वर्तमान में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर उसके इस्तेमाल के साथ-साथ प्रॉफिट होने की प्रक्रिया में लोगों की रूचि बढ़ रही है एवं प्रति लोग इसमें तेजी से दिलचस्पी ले रहे हैं।