बिहार की पहली एथेनॉल प्लांट बनकर तैयार, जानिए कहां हुआ है निर्माण

आपको बता दूं कि इस माह के 30 तारीख को बिहार के लोगों के लिए बहुत ही खास दिन रहने वाली है जिस दिन बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्य की पहली एथेनॉल प्लांट की उद्घाटन की जाएगी जोकि हमारे बिहार में आने वाले समय मे इंडस्ट्रियल कंपनी के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होगी अब यह उन्हे अपनी ओर खीचने को आकर्षित करेगी तो चलिए इसके बारे में और भी कुछ विशेष रुप से जानते हैं।

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल से धमदाहा के विधायक लेसी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया जिले के गणेशपुर परोरा गांव में पिछले गत वर्षों से चल रहे एथेनॉल प्रोत्साहित नीति के तहत नए एथेनॉल प्लांट का कार्य संपूर्ण कर लिया गया है जिसकी ओपनिंग 30 अप्रैल 2022 को सीएम नीतीश कुमार के द्वारा की जाएगी इस उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल व समक्ष अगुवाई में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के सकारात्मक निरंतर कोशिश की वजह से यह कार्य संपूर्ण हो पाई जो कि अब धमदाहा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले लोग एवं पूर्णिया वासियों के लिए गौरव की बात है।

एथेनॉल उत्पादन मैं मक्का, गन्ना एवं अन्य आदि पदार्थों का उपयोग किया जाता है जोकिंग पूर्णिया में वृहद स्तर पर इसकी खेती, उपज की जाती है तो वही मक्के की फसल अत्यधिक हो पाती है इस प्लांट के चालू हो जाने के बाद यहाँ मक्के की खपत बढ़ जाएगी और इसलिए इसकी डिमांड भी बढ़ जाएगी जिससे किसानों को उचित मूल्य पर उनके अपने फसल का मूल्य मिल पाएगी और मक्का की खेती करने वाले किसानों की आमदनी मे भी वृद्धि हो जाएगी।

इसके साथ-साथ मैं आपको बता दूं कि इथेनॉल का उपयोग पर्यावरण के लिहाजा से यह बाकी पदार्थों की तरह हानिकारक एवं प्रदूषण करने वाला नहीं बल्कि फायदेमंद एवं सहायक होती है वैसे भी वायु प्रदूषण कम करने में इसकी सहायक होती है।