बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक बीटरूट और गाजर का जूस बनाने का तरीका
दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि बीटरूट्स और गाजर दोनों हमारी त्वचा को निखारने के साथ-साथ हमारे शरीर में खून से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करता है और साथ में यह हमारे शरीर को भी तंदुरुस्त बनाता है और यह पीने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सखते हैं बीटरूट और गाजर का जूस बनाने की रेसिपी:-
बीटरूट और गाजर का जूस बनाने की सामग्री
- 1-कप गाजर(कटा हुआ)
- 1/2-कप चुकंदर(कटा हुआ)
- 1/2 इंच अदरक(कटा हुआ)
- 1 चम्मच शहद
- अवस्यकतानुसार-पानी
बीटरूट और गाजर का जूस बनाने की विधि
- बीटरूट और गाजर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर जार में कटा हुआ गाजर चुकंदर अदरक और आधा गिलास जितना पानी मिलाकर के उसे पीस लें ।
- फिर आप उससे छलनी से छान कर के आप उसमे शहद मिला लें ।
- तो तो तैयार है आपका स्वादिष्ट एवं पौष्टिक बीटरूट और गाजर का जूस।

