बहुत ही स्वादिष्ट तंदूरी मोमोज बनाने का तरीका
आज हम सीखेंगे तंदूरी मोमोज बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न के हुए आज हम सीखते हैं तंदूरी मोमोज बनाने की रेसिपी:-
तंदूरी मोमोस बनाने की सामग्री
- 4-कप मैदा
- 2-कप पत्ता गोभी(बारीक कटा हुआ)
- 1-प्याज़(कटा हुआ)
- 1/2-टेबल स्पून काली मिर्च(पिसा हुआ)
- 1/2-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1-कप दही
- 2-टेबल स्पून बेसन
- 1/3-टेबल स्पून जीरा पाउडर
- 1/2-टेबल स्पून गर्म मसाला
- 1/2-टेबल स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2-टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1-टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1/3-टेबल स्पून चाट मसाला
- 1-टेबल स्पून नींबू का रस
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार- तेल
तंदूरी मोमोज बनाने की विधि
- तंदूरी मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आप इसका आटा गूथ करके तैयार कर लें आटा गूथने के लिए आप एक कटोरे में मैदा नमक तेल इन सभी को अच्छे से मिला लेंगे और फिर आप इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए इसका नरम आटा गूथ करके तैयार कर लेंगे और फिर आप इसे 20 मिनट तक ढक कर के रख देंगे ।
- फिर आप गैस पर एक पैन में तेल गरम करें उसमें अदरक हरा मिर्च डाल करके उसे थोड़ा चटकने देंगे फिर आप उसमें पत्ता गोभी और प्यार को डाल करके उसे अच्छे से मिलाते हुए इसे पका लेंगे।
- अब आप तय समय के बाद आटे की छोटी सी लोई ले करके उसे पूरी की आकार में बेलें लेगे और उसके अंदर बनाए हुए मिश्रण को डाल करके उसका मोमोस का आकार बना करके तैयार कर लेंगे बाकी भी सारे मोमोज आप इसी प्रकार बना करके तैयार कर ले।
- अब आप एक कटोरी में बेसन दही धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर गरम मसाला जीरा पाउडर चाट मसाला डाली और साथ में इसमें सारे मोमोज करके इसे अच्छे से मिला लेंगे और 20 मिनट तक इससे रख देंगे ताकि सारे मसाले एक साथ अच्छे से मिल जाए ।
- अब तय समय के बाद गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें आप मैरीनेट किए हुए मोमोज को एक-एक करके उलट पलट कर के उसे तेल में सेक लेंगे और बाकी के भी सारे मोमोज को आप इसी प्रकार बना करके तैयार कर लें ।
- अब आप मोमोस को चाट मसाला और नींबू का रस डालकर के इसे किसी भी चटनी के साथ परोसे।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट तंदूरी मोमोस।

