बहुत ही स्वादिष्ट कच्चे आलू से पापड़ बनाने की विधि
आज हम सीखेंगे कच्चे आलू का पापड़ बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते है कच्चे आलू का पापड़ बनाने की रेसिपी:-
कच्चे आलू के पापड़ बनाने की सामग्री
- 5-कच्चा आलू(छिल के कटा हुआ)
1-टी स्पून जीरा
1-टी स्पून लाल मिर्च (कूटा हुआ)
अवस्यकतानुसार-पानी
अवस्यकतानुसार-हरा धनिया
कच्चे आलू के पापड़ बनाने की विधि
- कच्चे आलू का पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप कटे हुए आलू को थोड़ा सा पानी मिला करके उसे मिक्सर जार में महीन पीस लें और फिर आप इसे एक कटोरी में निकाल करके इसमें दो कप जितना पानी मिलाएं और फिर आप गैस पर एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें आप आलू वाले मिश्रण को डालकर के तेज आंच पर पकाएं ।
- जब यह पक के हल्का गर्म होने लगे तब आप गैस का माध्यम आच कर दें और फिर आप इसमें जीरा हरा धनिया नमक लाल मिर्च डाल करके इसे अच्छे से पकाएं जब तक किया गाढ़ा ना हो जाए फिर आप इसमें दो कप पानी मिला लें और इसी पकाए ध्यान रहे आलू को पकाते समय इसमें आप ज्यादा पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि आलू पकने में समय लगता है और अगर आलू अच्छे से पक्का होता है तो इसका पापड़ भी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनता है अब आप इसे बराबर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें और फिर आप गैस बंद कर दें।
- आप जब आप का मिश्रण ठंडा हो जाए तब आप एक मोटा प्लास्टिक बिछाए और उसके ऊपर हल्का सा तेल लगा ले और फिर आप वह बने हुए आलू वाले मिश्रण को कलछी के मदद से उसे पतला गोलाकार में प्लास्टिक पर फैला दें ध्यान रहे पापड़ को ज्यादा बड़ा बड़ा नहीं बनाना है मीडियम आकार में गोला बनाना है।
- पापड़ को थोड़ा दूर दूर पर फैलाना है नहीं तो पापड़ एक दूसरे से चिपक जाएगा और इसे एक बराबर फैलाना है नहीं तो कहीं मोटा कहीं पतला होगा तो यह अच्छे से सुख नहीं पायेगा ।
- फिर जब सारे पापड बन जाए तो इसे 2 से 3 दिन तक तेज धूप में इसे अच्छे से उलट पलट करके सुखा लें अब आप चाहें तो इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भी भर कर के रख सकते हैं और जब चाहे तब आप इसे तेल में तलकर के भी खा सकते हैं और इसका फायदा एक और है कि या पापड़ जल्दी खराब नहीं होता है।
- तो दोस्तों तैयार है आपका स्वादिष्ट कच्चे आलू का पापड़।

