फिलहाल राज्य के इन 10 जिलों में बारिश की अलर्ट जारी, जाने
बिहार में अप्रैल के शुरुआत से ही गर्मी काफी तेजी से बड़ी जिसमें लू, हिट जैसे वेब चली पर अब बारिश के होने की संभावना से इन मौसमों में बदलाव आएगा मौसम विभाग ने नई येलो अलर्ट जारी की है जिसके अंतर्गत राज्य की उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं उत्तर पूर्व के कुल 8 जिलों में बिजली चमकने व मध्यम स्तर की बारिश के साथ साथ आंधी तूफान आने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के 10 जिला गया, औरंगाबाद, गोपालगंज, जहानाबाद, सीतामढ़ी, नालंदा, नवादा, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ साथ हल्की बारिश एवं गरज की संभावना अनुमानित की गई है।
आपको बता दूं कि बीते दिन राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की कमी होने से लोगों को राहत मिली है जबकि राज्य में सबसे अधिक औरंगाबाद का तापमान 38.6 डिग्री रहा है तो वही दूसरे नंबर पर अधिक 37.6 डिग्री तापमान के साथ गाया एवं 36.3 डिग्री तापमान के साथ छपरा तीसरे स्थान पर रहा है फिलहाल राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान सहरसा में दर्ज की गई है।

