घर में फटाफट बनाएं टेस्टी मसालेदार दही भिंडी, जाने बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी अपने रोज़ के खाने से बोर हो चुके हैं और खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहद जरूरी रेसिपी होने जा रही है। आज की इस खास रेसिपी में हम आपके लिए मसालेदार दही भिंडी बनाना बताने जा रहे हैं। इसी बनाना बेहद आसान है और यह आपके रोज के बोरिंग खाने को टेस्टी बना देगा। इसके साथ-साथ इसे चावल या रोटी किसी के साथ भी आराम से खाया जा सकता है वहीं इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बेहद कम समय में बनकर तैयार होने वाली रेसिपी है। तो चलिए आइए जानते हैं टेस्टी मसालेदार दही भिंडी कैसे बना कर तैयार किया जाता है।

दही भिंडी बनाने की सामग्री

  • कटी हुई भिंडी
  • अदरक लहसुन पेस्ट
  • प्याज
  • तेल
  • जीरा
  • कसूरी मेथी
  • तेज पत्ता
  • इलायची
  • नमक
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • दही
  • धनिया

दही भिंडी बनाने की विधि :
स्वादिष्ट मसालेदार दही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कड़ाही में तेल गर्म करना है उसके बाद जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें भिंडी को डालकर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक मीडियम आचं पर भुन लेना है। ध्यान रहे कि भिंडी भूनने के समय वह चलना नहीं चाहिए इसके लिए उसे बीच-बीच में हिलाते रहे। फिर इन भिंडी को निकाल कर एक तरफ रखें और फिर कढ़ाही में जीरा, तेज पत्ता, इलायची डालकर इसे धीमी आंच पर चटकने दीजिये। उसके बाद इसमें एक प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे अच्छे से भून लीजिये।

वही जब ये भुन जाए तो इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, गरम मसाला डालिये। ध्यान रहें की मसाले को अच्छे से भुनने देना हैं। जब से तेल छोड़ने लगे तो इसमें दही डालकर इसे चलाते रहें। फिर उसके बाद उबाल आने के बाद इसमें तली हुई भिंडी और नमक डाल दीजिये। अब अन्त में इसे अच्छे से मिलाकर इसे कुछ देर के लिए आंच पर रहने दें। अब इसमें कसूरी मेथी और धनिया डालें। बस आपकी दही वाली भिंडी तैयार हो गई हैं। इसे रोटी, पूड़ी, पराठें या फिर चावल के साथ सर्व किया जा सकता है।