घर पर मसालेदार दही आलू बनाने का तरीका
आज हम सीखेंगे मसालेदार दही आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर में किए हुए आज हम सीखेंगे मसालेदार दही आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी
मसालेदार दही आलू की सब्जी बनाने की सामग्री
- 6-7-आलू(उबला हुआ)
- 1/2-कप दही
- 1/4-टी स्पून जीरा
- 2-साबुत लाल मिर्च
- 1-टी सपून कसूरी मेथी
- 2- टमाटर(कटा हुआ)
- 4-5-हरा मिर्च(कटा हुआ)
- 1/2-टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1-टी स्पून जीरा पाउडर
- 1/4-टी स्पून गरम मसाला
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-तेल
मसालेदार दही आलू की सब्जी बनाने की विधि
- मसालेदार दही आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में दही हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर डालकर के उसे मिक्स कर देंगे और मिक्स करके इसे अलग रख देंगे ।
- अब आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे उसमें साबुत लाल मिर्च जीरा डाल कर के उसे हल्का चटकने देंगे,फिर आप इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर के 2 मिनट तक भुनेंगे ।
- फिर आप इसमें उबला हुआ आलू डालकर के सुनहरा भूरा होने तक भून लेंगे फिर इसमें दही वाले मिश्रण को डाल करके इसे चलाते हुए पकाएं जब तक कि यह किनारे से तेल न छोड़ने लगे ।
- फिर आप इसमें कसूरी मेथी जीरा पाउडर स्वादानुसार नमक डाल करके मिला दे और आवश्यकतानुसार पानी गरम मसाला डालकर कि इसे पांच से 10 मिनट तक पकाएं और फिर आप गैस बंद कर दें।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट मसालेदार दही आलू की सब्जी।

