घर पर टेस्टी कढ़ी पकोड़ा बनाने की विधि
आज हम सीखेंगे स्वादिष्ट कढ़ी पकौड़ी बनाने की रेसिपी वैसे तो हम सिंपल कढ़ी हमेशा खाया करते पर क्या आपने कभी एक कड़ी पकोड़ी खाया है जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं स्वादिष्ट कढ़ी पकौड़ी बनाने की रेसिपी
स्वादिष्ट कढ़ी पकौडी बनाने की सामग्री
- कढ़ी बनाने के लिए
- 4-कप दही
- 4-टेबल स्पून बेसन
- 1-टेबल स्पून लहसुन अदरक का पेस्ट
- 1-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
- 2-प्याज(गोल कटा हुआ)
- 1-चुटकी हींग
- 2-साबुत लाल मिर्च
- 1/2-टी स्पून मेथी दाना
- 1/2-टेबल स्पून जीरा
- 1/2-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2-टेबल स्पून हल्दी पाउडर
- 1-टेबल स्पून धनिया पाउडर
- अवस्यकतानुसार-कढ़ी पत्ता
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-तेल
- अवस्यकतानुसार-हरा धनिया(बारीक कटा हुआ)
पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
- 1-कप बेसन
- 1-प्याज(कटा हुआ)
- 2-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
- चुटकी भर मीठा सोडा
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-तेल
स्वादिष्ट कढ़ी पकौड़ी बनाने की रेसिपी
- स्वादिष्ट कढ़ी पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में दही डाल करके उसे लगातार चलाते हुए फेट देंगे औऱ फिर आप इसमें बेसन लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर धनिया पाउडर डालकर के इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।
- अब आप गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे उसमें मेथी दाना और जीरा डालकर के हल्का चटकने देंगे फिर आप इसमें साबुत लाल मिर्च कटा हुआ हरा मिर्च प्याज डालकर के हल्का भून लेंगे फिर आप इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर के इसे 2 मिनट तक भुनेंगे ।
- तब आप इसमें फेटा हुआ बेसन और दही वाले मिश्रण को डाल करके इसे लगातार चलाते हुए तक पकआएंगे,फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल करके इसे धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएंगे।
- फिर जब यह कड़ी पक जाए(ध्यान रहे जब कड़ी पक जाती है तो वह अपने आप हल्का गाढ़ा होने लगता है)और तब आप गैस बंद कर दें ।
- अब आप इसका पकौड़ी बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन प्याज हरा मिर्च सोडा नमक और थोड़ा सा पानी डालकर के इसका बैटर बना करके तैयार कर लेंगे,अब आप गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और बनाए हुए बैटर को छोटे छोटे आकार में डालते हुए उसे उलट-पुलट कर के पकोड़े की तरह सुनहरा होने तक तल लेंगे।
- अब आप पकी हुई कड़ी में बनी हुई पकौड़ी को डाल देंगे ।
- तब आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे उसमें कटा हुआ धनिया कश्मीरी लाल मिर्च डाल करके हल्का भून लेंगे फिर आप इसमें हल्का गरम मसाला डालकर के इसे अच्छे से मिलाते हुए 1 मिनट तक बनेंगे फिर आप गैस बंद करके बनाई हुई कड़ी में इसे मिक्स कर देंगे ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट कढ़ी पकोड़े अब आप इसे चावल रोटी या पूरी के साथ सर्व करें।

