घर पर टेस्टी आमलेट करी बनाने की विधि

क्या आपने कभी आज तक आमलेट कड़ी खाई है वैसे तो आपने आज तक अंडा कड़ी कड़ी पकोड़ी खाया होगा पर क्या आपने कभी यह आमलेट कभी खाया है जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आजम सीखते हैं ऑमलेट करी बनाने की रेसीपी

आमलेट करी बनाने की सामग्री

  • करी के लिए
  • 1/2-कप टमाटर का पेस्ट
  • 2 प्याज़(कटा हुआ)
  • 1/4-कप सूखा नारियल(कदूकस किया हुआ)
  • 5-लहसुन की कलियाँ
  • 1/2-इंच अदरक का टुकडा
  • 1-टी स्पून गरम मसाल
  • 1/2-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1-टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1-टी स्पून हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • अवस्यकतानुसार-पानी
  • अवस्यकतानुसार-हरा धनिया(बारीक कटा हुआ)

ऑमलेट के लिए

  • 2-अंडा
    1-चम्मच प्याज़(बारीक कटा हुआ)
    2-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
    चुटकी भर हल्दी
    स्वादानुसार-नमक
    अवस्यकतानुसार-तेल
    अवस्यकतानुसार-हरा धनिया पत्ता(बारीक कटा हुआ)

आमलेट करी बनाने की विधि

  • आमलेट करी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें प्याज डाल कर के उसे हल्का गुलाबी होने तक भूने फिर आप इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक लहसुन की कलियां सूखा नारियल डालकर के इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें और फिर आप गैस बंद करके इसे हल्का ठंडा हो जाने दे ठंडा हो जाने के बाद आप इसे मिक्सर जार में थोड़ा पानी डाल करके इसे महीन पीसकर के तैयार कर लें ।
  • अब आप दोबारा से गैस भरी कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें यह पिसा हुआ मसाला डालकर के 2 मिनट तक भूनें औऱ फिर आप इसमें पिसा हुआ टमाटर लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर गरम मसाला धनिया पाउडर डालकर केसे तब तक पकाएं जब तक कि इसका तेल अलग ना हो जाए अब आप इसमें स्वादानुसार नमक आवश्यकतानुसार पानी डालकर कि इसे 10 मिनट तक पकने दें ।
  • अब आप आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में अंडों को फोड़ करके डालें औऱ फिर उसमें कटा हुआ हरा मिर्च प्याज हरा धनिया स्वाद अनुसार नमक हल्दी पाउडर डालकर के इस से 5 मिनट तक पका लें और आप गैस पर एक पैन में तेल गरम करें और आमलेट वाले मिश्रण को उस पैन में डालकर के दोनों तरफ से उलट-पुलट करके सुनहरा होने तक पका लें ।
  • अब आप पके हुए आमलेट को चौकोर टुकड़े में काट ले अब आप तैयार किए हुए मसाले में आमलेट के टुकड़ों और हरा धनिया से गार्निश करके उसे मिक्स कर लें और एक उबाल आने तक गैस पर पका लें और फिर आप गैस बंद करके इसे गरमा गरम रोटी जीरा राइस के साथ सर्व करें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट आमलेट करी।