इन आसान तरीकों से रोक सकते हैं खाने की बर्बादी – सीखे जीरो वेस्ट कुकिंग
खाने की बर्बादी रोकने के लिए सीखे जीरो वेस्ट कुकिंग
खाना बनाते समय इन जीरो वेस्ट कुकिंग टिप्स का ध्यान रखें तो ना ज्यादा सामान खराब होगा और आप कई टेस्टी और नई चीजें भी ट्राई कर पाएंगे।
कहते हैं खाने का एक एक दाना भी बहुमूल्य होता है। इसकी बर्बादी ठीक नहीं है। हमारे बीच बहुत से ऐसे लोग हैं, जो खाना बर्बाद करने से पहले सोचते नहीं है। और कई लोग ऐसे भी हैं, जो खाने की एक-एक दाने के लिए तरसते रहते हैं। खाना बर्बाद ना हो इस अहमियत को समझते हुए इसका ख्याल भी हमें ही रखना होगा। जीरो वेस्ट कुकिंग की बात हो तो यह सवाल भी जायज है कि यह हमारी सेहत के लिए कितनी सही है। आपको बता दें यह एल के साथ पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद है।
असल में जब बचे हुए खाने को आप फेंकते हैं तो यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करने लगता है। इस वजह से निकली गैसो से गर्मी बढ़ने लगती है, कि वातावरण में मिलकर ग्लोबल वॉर्मिंग कारण बनती हैं। एक ऐसी प्रक्रिया है जो आजकल बड़े होटलों में काफी ट्रेंड कर रहा है। आप इसे अब घर पर भी आजमा सकते हैं। बस जरूरत है थोड़ी सी तकनीकी और थोड़ी सी प्रैक्टिस की जीरो बेस्ट कुकिंग के लिए।
जीरो वेस्ट नाम से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि खाने की बिल्कुल भी बर्बादी ना हो। खाना बनाते और खाते समय जितना संभव हो उतना कम ले जरूरत पड़ने पर फिर से इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको निम्न तीन चरण का भी खास ख्याल रखना है।
नियंत्रण
जी हां यह जीरोवेस्ट कुकिंग का पहला चरण है। आप इसमें अनावश्यक चीजों का इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही जितनी जरूरत हो सिर्फ उतना ही चीजों का इस्तेमाल करें।
दुबारा करे खाने का इस्तेमाल
बचे हुए खाने को फेंकने के बजाय उसका फिर से इस्तेमाल करे। करि वाली सब्जी है तो उसे सूखा ले और रोटी को रोल की तरह बना कर कुछ चटनी के साथ परोस सकते है ।
बचे हुए खाने को करें रिसाइकिल
जी हां जीरोवेस्ट कुकिंग का आखिरी और तीसरा चरण है कि आप अपने बचे हुए खाने को कम वेस्ट करें। आप इतना ही सामान खरीदें जो बर्बाद ना हो।
कितना संभव है जीरो वेस्ट कुकिंग
बचे हुए खाने को कचरे के डिब्बे तक पहुंचाने से बचाना हर बार संभव नहीं है। कभी-कभी खाने की ज्यादा मात्रा इस काम में मुश्किल खड़ी कर सकती है। लेकिन अगर इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की आदत बना ली जाए तो यह सरासर गलत है। इसे रोकने के लिए सबसे पहले आपको खाने की सही माप का अंदाजा होना होगा। आपको जब तक इसका अंदाजा नहीं होगा तब तक खाना इसी तरह बर्बाद होता रहेगा। हमारे जीरोवेस्ट कुकिंग टिप्स के इस्तेमाल से आपको काफी मदद मिलेगी।

