इलाइची का शरबत बनाने की विधि
आज हम सीखेंगे इलायची का शरबत बनाने की रेसिपी जो पीने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं इलायची का शरबत बनाने की रेसिपी
इलाइची का शरबत की सामग्री
- 1/2-कप इलाइची(भीगा हुआ)
- 1/4-कप गुलाब जल
- 1/2-छोटा चम्मच ग्रीन फूड कलर
- 1/4-छोटा चम्मच सीट्रिक एसिड(विकल्पी)
- स्वादानुसार-चीनी
- अवस्यकतानुसार-पानी या दूध
इलाइची का शरबत बनाने की विधि
- इलायची का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक कढ़ाई में पानी गर्म करें उसमें भीगे हुए इलायची को डालकर के 15 से 20 मिनट तक पका लें अब आप इलायची को एक कपड़े में छान करके और उसमें का पानी निकाल कर के अलग रख लें ।
- अब आप गैस पर दोबारा से कढ़ाई में इलाइची वाले पानी गरम करें उसमें गुलाब जल हरा फूड कलर चीनी एसिटिक एसिड डालकर की धीमी आंच पर 6 से 7 मिनट तक पकाएं ।
- अब आप इसे ठंडा हो जाने के बाद एक बोतल में भर ले और जब चाहे आप इसे पानी में या दूध में मिलाकर के सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका स्वादिष्ट इलायची का शरबत।

