अदरक लहसुन पेस्ट बनाने और लहसुन छीलने का सबसे आसान तरीका

अदरक लहसुन पेस्ट बनाने और लहसुन छीलने का सबसे आसान तरीका

दोस्तों आज हम आप सब के लिए अदरक लहसुन का पेस्ट तैयार करने का तरीका लेकर आये हैं। क्योंकि आप इसे एक बार बना कर रख लेंगे।तो ये आपको किचन का समय बताएगा इसे बनाना बहुत ही आसान है साथी मेरे बनाए तरीके से अगर आप इसे बनाएंगे तो आप इसे महीनों स्टोल करके रख सकते हैं आइए जानते हैं अदरक लहसुन का पेस्ट कैसे बनाते हैं

* छिला हुआ लहसुन- 1/2 kg
* तेल -1 कप
* बारीक़ कटी हुई अदरक- 300 gm
* नमक- 1 छोटी चम्मच

अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए

  • हमें अदरक की मात्रा कम रखनी होगी नहीं तो यह पेस्ट को करवा कर देगा तो इसीलिए हम 300 ग्राम अदरक और 500 ग्राम लहसुन लेंगे
  • इसके बाद सबसे पहले लहसुन को छील कर तैयार कर लेंगे, इनको छिलने का सबसे आसान तरीका है ये है की आप लहसुन की कलियों को पतीले में उबले हुए पानी में डाल कर 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दीजिए.
  • इसके बाद गरम पानी से निकाल कर इसमें ठंडा पानी डाल दे, और हाथों से मसल कर इसके छिलके उतार ले, बहुत आसानी से छिलके अलग हो जाते है, और हल्के होने के कारण छिलके पानी के ऊपर तैरने लग जाएंगे और कालिया पानी में बैठ जाती है, छिलके छान कर अलग कर ले और लहसुन की कालिया अलग.
  • हम ग्राइंडर जार में अदरक और लहसुन डालेंगे, अब इसे पीसने के लिए हम पानी की जगह तेल डालेंगे, तो इतनी मात्रा में अदरक लहसुन पेस्ट बनाने के लिए 200ml तेल डाल कर इसे दरदरा पेस्ट बना लेंगे.
  • नोट :- अगर आप तेल की जगह पानी डालेंगे तो पेस्ट को ज्यादा दिन स्टोर नही कर पाएंगे, तेल डाल कर पीसने से ये भी फायदा है की ये गरम तेल में जाने के बाद छींटे नहीं मारता और आप ज्यादा दिन तक इसे स्टोर भी कर पाएंगे, आप इसे एयरटाइट डब्बे में रख कर फ्रीज में 2 महीने तक स्टोर करे.